Main Menu

महमूदाबाद: बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में नियमानुसार कुल 42745 लंच पैकेटों का हुआ वितरण; राहत कार्य जारी

food packet distribution in mehmoodabad

महमूदाबाद: बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में नियमानुसार कुल 42,745 लंच पैकेटों का वितरण

संवाददाता (महमूदाबाद):

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में नियमानुसार कुल 42745 लंच पैकेटों का हुआ वितरण : जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद अंतर्गत बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समन्वय से नियमानुसार कुल 42,745 लंच पैकेटों का सफलतापूर्वक वितरण किया जा चुका है।

घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं कटान के कारण ग्राम सुवागुड़ा, अखरिया, गणेशपुर/गोबिंदपुर आदि के विस्थापित परिवारों को प्रथम चरण में 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक 9,812 लंच पैकेट वितरित किए गए थे। पुनः जलभराव व कटान की स्थिति बनने पर सुवागुड़ा, जगतापुर एवं कछुआरा के प्रभावित क्षेत्रों में 04 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक 18,608 लंच पैकेट बांटे गए।

इसके उपरांत, बैराजों से पानी छोड़े जाने तथा लगातार बारिश और अतिवृष्टि के प्रभाव से गौरा व गोन्दलामऊ क्षेत्र में पानी आवक बढ़ने के कारण विधानसभा महमूदाबाद-151 के प्रभावित गांवों में 22 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक 4,825 लंच पैकेट तथा विधानसभा सिधौली-150 के कसमंडा, नई बस्ती व बंजरिया के समीपवर्ती परिवारों को 29 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक 9,500 लंच पैकेट प्रदान किए गए। यह समस्त वितरण ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रीय लेखपालों की देखरेख में कराया गया।

राहत शिविर में 550 राशन किटों का हुआ वितरण

घाघरा नदी के कटान एवं जलभराव से गंभीर रूप से प्रभावित परिवारों, जिनके घरों में पानी भर गया था तथा आवागमन बाधित हो गया था, उनके लिए ब्लॉक रामपुर मथुरा में राहत शिविर लगाकर माननीय विधायक/माननीय सांसद एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में 550 राशन किटों का वितरण किया गया।

क्षतिग्रस्त मकान एवं फसल क्षति का मुआवजा भुगतान जारी

  • मकान क्षति मुआवजा: तहसील महमूदाबाद के 113 गांवों में दर्ज 517 अंशदान मकानों की ऑनलाइन फीडिंग कराते हुए नियमानुसार आर्थिक सहायता भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
  • फसल क्षति मुआवजा: राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धरातल पर सत्यापन कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार 354 गांवों के 51,050 किसानों की फसल में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति पाई गई है, जिनकी राहत अनुदान राशि का ऑनलाइन भुगतान प्रक्रियाधीन है।

Views: 0






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *