Main Menu

महमूदाबाद: बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में नियमानुसार कुल 42745 लंच पैकेटों का हुआ वितरण; राहत कार्य जारी

food packet distribution in mehmoodabad

महमूदाबाद: बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में नियमानुसार कुल 42,745 लंच पैकेटों का वितरण

संवाददाता (महमूदाबाद):

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में नियमानुसार कुल 42745 लंच पैकेटों का हुआ वितरण : जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद अंतर्गत बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समन्वय से नियमानुसार कुल 42,745 लंच पैकेटों का सफलतापूर्वक वितरण किया जा चुका है।

घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं कटान के कारण ग्राम सुवागुड़ा, अखरिया, गणेशपुर/गोबिंदपुर आदि के विस्थापित परिवारों को प्रथम चरण में 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक 9,812 लंच पैकेट वितरित किए गए थे। पुनः जलभराव व कटान की स्थिति बनने पर सुवागुड़ा, जगतापुर एवं कछुआरा के प्रभावित क्षेत्रों में 04 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक 18,608 लंच पैकेट बांटे गए।

  • निर्वाचन आयोग बनाम विपक्ष: SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 15 बिंदुओं का जवाब
    क्या हैं आरोप और आयोग का पक्ष? नई दिल्ली:मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर चल रहे विवाद में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सुप्रीम कोर्ट में 15 बिंदुओं वाला काउंटर-अफिडेविट दाखिल कर विपक्ष और याचिकाकर्ताओं के आरोपों का विस्तृत जवाब दिया है। आयोग ने कहा कि SIR से जुड़े सभी निर्णय कानून के अनुरूप और तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए। विवाद की शुरुआत कैसे हुई? विपक्षी दलों और कुछ याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि: निर्वाचन आयोग का 15 बिंदुओं मेंRead More
  • लखनऊ FICN केस : नेपाल नागरिक को 9 साल 7 महीने की सजा, 26 लाख रुपये के जाली नोट बरामद
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जाली भारतीय मुद्रा (Fake Indian Currency Notes – FICN) की सप्लाई से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में विशेष एटीएस (ATS) अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने नेपाल के नागरिक शेख जावेद इकबाल को दोषी ठहराते हुए 9 वर्ष 7 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 30 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। सोनौली बॉर्डर से हुई थी गिरफ्तारी अभियोजन पक्ष के अनुसार, उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने आरोपी कोRead More
  • रिपोर्ट: जब PM नरेंद्र मोदी ने अपने माता का उल्लेख बनाम विपक्ष के विवादित बयान और राजनीति
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सार्वजनिक भाषणों में कई बार अपनी मां हीराबेन मोदी और पिता दामोदरदास मोदी का उल्लेख कर चुके हैं। अधिकांश अवसरों पर उन्होंने अपने बचपन, गरीबी, पारिवारिक संघर्ष और जीवन मूल्यों का संदर्भ दिया। दूसरी ओर, कई बार विपक्षी नेताओं द्वारा उनकी मां या पिता पर की गई टिप्पणियों ने बड़े राजनीतिक विवाद का रूप लिया। भाजपा ने इन्हें व्यक्तिगत और पारिवारिक हमला बताया, जबकि कई मामलों में विपक्ष ने कहा कि उसके बयान का संदर्भ अलग था या उसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। भागRead More
  • लखनऊ ट्रिपल मर्डर: पार्किंग/चबूतरे के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पुराने शहर के बाजारखाला थाना क्षेत्र के नौबस्ता (ब्राह्मणी टोला/लाल स्कूल के पास) सोमवार सुबह मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस के अनुसार, कार पार्किंग/चबूतरे को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ऋषभ शुक्ला ने कथित तौर पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान: शिवाजी (शिवा) तिवारी (62) शिवेंद्र (शंभू) तिवारी (55) सुयश तिवारी (30) बताई गई है। दो लोगों की मौकेRead More
  • जयशंकर बनाम राहुल गांधी: चीन सीमा विवाद पर किसका दावा कितना सही? 1962 से LAC तक पूरे विवाद की खोजी पड़ताल
    एस. जयशंकर और राहुल गांधी के चीन सीमा विवाद पर दावों की तथ्यात्मक जांच। जानिए 1962 युद्ध, अक्साई चिन, LAC, 2020 लद्दाख संकट, पेट्रोलिंग विवाद और सीमा अवसंरचना का पूरा विश्लेषण।

इसके उपरांत, बैराजों से पानी छोड़े जाने तथा लगातार बारिश और अतिवृष्टि के प्रभाव से गौरा व गोन्दलामऊ क्षेत्र में पानी आवक बढ़ने के कारण विधानसभा महमूदाबाद-151 के प्रभावित गांवों में 22 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक 4,825 लंच पैकेट तथा विधानसभा सिधौली-150 के कसमंडा, नई बस्ती व बंजरिया के समीपवर्ती परिवारों को 29 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक 9,500 लंच पैकेट प्रदान किए गए। यह समस्त वितरण ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रीय लेखपालों की देखरेख में कराया गया।

राहत शिविर में 550 राशन किटों का हुआ वितरण

घाघरा नदी के कटान एवं जलभराव से गंभीर रूप से प्रभावित परिवारों, जिनके घरों में पानी भर गया था तथा आवागमन बाधित हो गया था, उनके लिए ब्लॉक रामपुर मथुरा में राहत शिविर लगाकर माननीय विधायक/माननीय सांसद एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में 550 राशन किटों का वितरण किया गया।

क्षतिग्रस्त मकान एवं फसल क्षति का मुआवजा भुगतान जारी

  • मकान क्षति मुआवजा: तहसील महमूदाबाद के 113 गांवों में दर्ज 517 अंशदान मकानों की ऑनलाइन फीडिंग कराते हुए नियमानुसार आर्थिक सहायता भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
  • फसल क्षति मुआवजा: राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धरातल पर सत्यापन कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार 354 गांवों के 51,050 किसानों की फसल में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति पाई गई है, जिनकी राहत अनुदान राशि का ऑनलाइन भुगतान प्रक्रियाधीन है।

Views: 0






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *