Main Menu

नौ रातें माँ की आराधना की… लेकिन क्या हमने उनके संदेश को अपने जीवन में उतारा? 🔥

🔥 नौ रातें माँ की आराधना की… लेकिन क्या हमने उनके संदेश को अपने जीवन में उतारा? 🔥

नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है, घर-घर दीप जलते हैं, मंदिरों में जयकारे गूँजते हैं। लेकिन ज़रा ठहरकर सोचिए—क्या हमारी भक्ति हमारे व्यवहार में भी दिखाई देती है?

माँ सबकी है, आपकी भी और हर जीव जंतु की! फिर नौ दिन दुर्गा, दसवें दिन मुर्गा खाने वालों माँ की कृपा चाहते हो, माँ को सब कुछ जानने वाली कहते हो!

उससे क्या छिपा है, तुम्हारा असली रूप क्या है? जितनी सच्चाई और पवित्रता होगी तुम्हारे मन, जीवन और आचरण में, उतनी ही कृपा मिलेगी? माँ को ठगने, मूर्ख बनाने की चेष्टा न करो। वो सब जानती है, उसके हाथों में त्रिशूल है, जो उसका न्यायकर्ता रूप का परिचायक है, न्याय कठोर होता है निष्ठुर होता है, इसलिए मां के सामने शीश झुकाने से पूर्व ये भी देख लो, कहीं तुम्हारे हाथ निर्दोष पशुओं के रक्त से रंगे तो नहीं है!

माँ की चौखट पर सिर झुकाने से पहले, अपने मन से अहंकार मिटाइए।
कन्या पूजन से पहले, बेटियों का सम्मान करना सीखिए।
दीप जलाने से पहले, किसी के जीवन का अँधेरा मिटाने की कोशिश कीजिए।

क्योंकि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ में नहीं, बल्कि हमारे विचारों, संस्कारों और कर्मों में दिखाई देती है।

माँ दुर्गा की शक्ति हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, निर्बलों की रक्षा करने और मानवता का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देती है।

🌺 जय माता दी! 🌺

✍️ घूमन्तू
रास्तों से समाज तक, और आस्था से विचार तक

Views: 21






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *