राहुल गांधी का लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, सुल्तानपुर रवाना होने से पहले कांग्रेस नेताओं ने किया अभिनंदन

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को सुल्तानपुर दौरे के लिए रवाना होने से पहले लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता फूल-मालाओं के साथ मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर राहुल गांधी का अभिनंदन किया। एयरपोर्ट परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनकी अगवानी की।
राहुल गांधी के स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में आराधना मिश्रा ‘मोना’, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी अब्दुल हन्नान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ‘बबलू’ तथा शहर कांग्रेस कमेटी (उत्तरी) के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’ शामिल रहे।
राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। स्वागत के बाद राहुल गांधी सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। #Lucknow #Sultanpur #Congress #UPCongress #PoliticalNews #LucknowNews #RahulGandhiVisit #UPPolitics #HotlinkNews
Views: 3
Related News

इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट: बुलंदशहर यूरिया खाद घोटाला और कालाबाजारी का पर्दाफाश
अदालत द्वारा आरोपियों (तस्कर मोहम्मद हारून, रामेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, यश राघव और हरेंद्र प्रताप)Read More


[…] राहुल गांधी का लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स… […]