Main Menu

विश्व दृष्टि दिवस: अयोध्या में ‘ज्योति महायज्ञ’ से मोतियाबिंद मरीजों को मिला दृष्टि लाभ, निकाली गई जागरूकता रैली

अयोध्या में ‘ज्योति महायज्ञ’ : विश्व दृष्टि दिवस पर अयोध्या स्थित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में ‘ज्योति महायज्ञ’ निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। मोतियाबिंद ऑपरेशन, स्कूली बच्चों की जांच और रामपथ पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

अयोध्या। परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की सद्प्रेरणा एवं परम पूज्य महंत कमल नयन दास शास्त्री महाराज के दिशा-निर्देशन में संचालित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या में विश्व दृष्टि दिवस पर सेवा, संवेदना और जनजागरूकता का विशेष अभियान चलाया गया।

महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 27वें विश्व दृष्टि दिवस की थीम —अपने नेत्रों से प्यार करें, यह केवल दृष्टि नहीं, सम्पूर्ण भविष्य है” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई।

  • जल संकट का समाधान और ‘हीडेन वेटलैंड्स’: लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा पर मंथन
    स्थान: लखनऊ दिनांक: 11 अक्टूबर 2026 : लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा पर मंथन प्रमुख बिंदु (At a Glance) 1. पृष्ठभूमि और संदर्भ (Background Context) तेजी से बढ़ते शहरीकरण, भूजल स्तर में भारी गिरावट और जल स्रोतों के प्रदूषण ने लखनऊ सहित पूरे देश के सामने गंभीर जल संकट खड़ा कर दिया है। इसी ज्वलंत मुद्दे के वैज्ञानिक समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, शनिवार को राष्ट्रीय पुस्तक मेले के दौरान डॉ. अभिनव दीक्षित की पुस्तक ‘हीडेन वेटलैंड्स’ का लोकार्पण किया गया। यह कृति केवलRead More
  • UP कांग्रेस में नया विवाद : प्रमोद तिवारी और समाजवादी पार्टी के रिश्ते
    UP कांग्रेस में नया विवाद: संगठन का फैसला या पुराने समीकरणों की वापसी? क्या कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान मजबूत कर पाएगी या फिर गठबंधन की राजनीति में उसकी भूमिका सीमित होती जाएगी? UP कांग्रेस में नया विवाद : विश्वनाथ चतुर्वेदी द्वारा लगाए गए आरोप राजनीतिक आरोप हैं, प्रामाणिक तथ्य नहीं! उपलब्ध सार्वजनिक रिकॉर्ड में कुछ ऐसे राजनीतिक घटनाक्रम जरूर मिलते हैं जिनसे यह बहस उठती रही है कि प्रमोद तिवारी और समाजवादी पार्टी नेतृत्व के बीच राजनीतिक समीकरण कैसे रहे? संगठन का फैसला या पुराने समीकरणोंRead More
  • इमरान मसूद: कांग्रेस का नया दांव या उत्तर प्रदेश की राजनीति का बदलता समीकरण? क्या 2027 चुनाव में बदल सकते हैं कांग्रेस की तस्वीर
    इमरान मसूद कौन हैं? कांग्रेस ने क्यों बढ़ाया कद, क्या UP Politics 2027 में बदल पाएंगे पार्टी की तस्वीर? इमरान मसूद कांग्रेस में नई भूमिका, उनका राजनीतिक सफर, सहारनपुर की राजनीति, मुस्लिम वोट बैंक, पश्चिमी यूपी प्रभाव और 2027 चुनाव रणनीति की पूरी पड़ताल। इमरान मसूद: कांग्रेस का नया दांव या उत्तर प्रदेश की राजनीति का बदलता समीकरण? : उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस (Congress Uttar Pradesh) लंबे समय से अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है। ऐसे समय में इमरान मसूद (Imran Masood)Read More
  • यूपी टूरिज्म ने लॉन्च किया दीपोत्सव 2026 (Deepotsav Package Ram Mandir-2026) पैकेज, एनयूजेआई की राष्ट्रीय बैठक व शहर के प्रमुख अपडेट्स
    अयोध्या — यूपी टूरिज्म ने लॉन्च किया दीपोत्सव 2026 (deepotsav-packages-ram-mandir-updates) : भव्य दीपोत्सव उत्सव की तैयारियों के बीच सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के चलते अयोध्या शहर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। हॉटलिंक न्यूज़ के लिए पेश है अयोध्या से जुड़ी आज की विस्तृत रिपोर्ट। 1. यूपी टूरिज्म ने लॉन्च किया ₹16,999 का स्पेशल दीपोत्सव पैकेज देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने दीपोत्सव के लिए 3 दिन और 2 रात का विशेष टूर पैकेज घोषित किया है।Read More
  • ‘मेगा प्रोजेक्ट्स’ का सच: आम आदमी खाली हाथ
    ‘मेगा प्रोजेक्ट्स’सरकारी बजट का संकट: ‘मेगा प्रोजेक्ट्स’ और बड़े विज्ञापनों के बीच महंगाई और टूटता सार्वजनिक विश्वास | Hotlink News ‘मेगा प्रोजेक्ट्स’ का सच ये है कि ये केवल राजनीतिक बढ़त के लिए बनाए जाते हैं? जानिए कैसे बढ़ती महंगाई के बीच सरकार की फिजूलखर्ची जनता के मूड को बिगाड़ रही है। विज्ञापनों का मायाजाल और धरातल का शून्य ‘मेगा प्रोजेक्ट्स’ का सच: आज के दौर में किसी भी नई परियोजना का प्रचार-प्रसार उसकी उपयोगिता से कहीं अधिक बड़ा होता है। योजनाओं को इस तरह पेश किया जाता है जैसेRead More

रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने, नेत्र रोगों के प्रति समय रहते सचेत रहने, बच्चों में दृष्टिदोष की समय पर पहचान कराने तथा मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों का समय पर उपचार कराने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही, आमजन को यह संदेश दिया गया कि लापरवाही के कारण होने वाली दृष्टि हानि को जागरूकता और समय पर उपचार के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है।

चिकित्सालय के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने “अपनी आंखों से प्यार करें” संदेश अंकित टी-शर्ट पहनकर और हाथों में जागरूकता संदेश वाले पोस्टर लेकर रामपथ, लता चौराहा एवं धर्मपथ होते हुए रैली निकाली। रैली के दौरान लोगों को स्वस्थ आंखों के महत्व और नेत्रों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में इंडियन ऑयल द्वारा उपलब्ध कराए गए सचल नेत्र परीक्षण वाहन से शिवम् श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने रामछतर यादव इंटर कॉलेज, परसरामपुर बस्ती में 300 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार आगे की जांच एवं उपचार के लिए परामर्श प्रदान किया।

वहीं, विश्व दृष्टि दिवस पर श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में “ज्योति महायज्ञ” के रूप में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अनुपम अग्रवाल और शुचि अग्रवाल के विशेष सहयोग मोतियाबिंद रोगियों के ऑपरेशन कर उन्हें दृष्टि लाभ प्रदान किया गया। इस प्रकार अभियान के माध्यम से युवा विद्यार्थियों से लेकर वृद्ध मरीजों तक को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक डी.एन. मिश्रा, यू.डी. मिश्रा, डॉ. वाई.पी. तिवारी, डॉ. पारिजात शुक्ला, डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. आकांक्षा अग्रवाल, राष्ट्रगौरव शर्मा, हनुमान मिश्र, वीरेन्द्र यादव, रामकृपाल, उमेश वर्मा, लक्ष्मण तिवारी, उदयभान पाठक, राम निवास गुप्ता सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, अधिकारी एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व दृष्टि दिवस का यह अभियान इस संकल्प का संदेश बना कि आंखों की देखभाल केवल रोशनी बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि स्वस्थ, आत्मनिर्भर और उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा है।






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *