Main Menu

सुल्तानपुर में खौफनाक डबल मर्डर (double murder in sultanpur news): चोरी पकड़ने पर ड्राइवर ने ही कर दी शिक्षक दंपत्ति की हत्या

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश): सुल्तानपुर में खौफनाक डबल मर्डर (double-murder-in-sultanpur-news) : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चोरी के विरोध और राज खुलने के डर से एक ड्राइवर ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर मनोरजी शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य विनीता सिंह और उनके पति सरकारी शिक्षक मुकेश सिंह की निर्मम हत्या कर दी।

चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि संस्थान में गाड़ी चलाने वाले आरोपी राकेश यादव ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर स्कूल परिसर में चोरी की योजना बनाई थी। वारदात की रात जब वह चोरी कर रहा था, तभी प्रधानाचार्य विनीता सिंह ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और विरोध किया। राज खुलने के डर से बौखलाए राकेश और उसके साथी ने विनीता सिंह पर धारदार हथियार से हमला (double murder in sultanpur news) कर दिया।

शोर सुनकर जब उनके पति मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

  • बांदा में कुल्हाड़ी हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा: शराब के नशे में कहासुनी के बाद दोस्त ने सिर काटकर की थी हत्या, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से आरोपी गिरफ्तार
    बांदा (उत्तर प्रदेश)। बांदा में कुल्हाड़ी हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा : बांदा जिले को दहला देने वाले सनसनीखेज कुल्हाड़ी हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) पलाश बंसल के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘अपराधी धरपकड़ अभियान’ के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर अंधे कत्ल का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या था पूरा मामला? गत 9 अक्टूबर को महोखर गांवRead More
  • विधवा सफाई कर्मी का नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, झूठी गवाही से इनकार पर नौकरी छीनने का दावा
    सिद्धार्थनगर: विधवा सफाई कर्मी का नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, झूठी गवाही से इनकार पर नौकरी छीनने का दावा हॉटलिंक न्यूज़ (खबरों की खबर) | विशेष अपराध रिपोर्ट स्थान: नगर पंचायत बिस्कोहर, जिला सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेशआरोपों के घेरे में: अजय गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहरपीड़िता: छह वर्षों से आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत विधवा महिला “सच बोलने की कीमत नौकरी से चुकानी पड़ी?” — पीड़िता का गंभीर आरोप सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत बिस्कोहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और महिला सुरक्षाRead More
  • इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार
    हॉटलिंक न्यूज़ (खबरों की खबर) | विशेष अपराध रिपोर्ट लखनऊ: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप : राजधानी के पारा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती कथित रूप से एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के यौन शोषण तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओम प्रकाश सिकरवार को राजस्थान के जोधपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दियाRead More
  • सुल्तानपुर में खौफनाक डबल मर्डर (double murder in sultanpur news): चोरी पकड़ने पर ड्राइवर ने ही कर दी शिक्षक दंपत्ति की हत्या
    सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश): सुल्तानपुर में खौफनाक डबल मर्डर (double-murder-in-sultanpur-news) : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चोरी के विरोध और राज खुलने के डर से एक ड्राइवर ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर मनोरजी शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य विनीता सिंह और उनके पति सरकारी शिक्षक मुकेश सिंह की निर्मम हत्या कर दी। चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि संस्थान में गाड़ी चलाने वाले आरोपी राकेश यादव ने अपने रिश्तेदार केRead More
  • कथित भाजपाई ‘धर्मरक्षक’ पति को पत्नी ने होटल में अधनंगे और रंगे हाथों पकड़कर सिखाया सबक
    जावरा (मध्य प्रदेश): पति को पत्नी ने होटल में अधनंगे और रंगे हाथों पकड़कर सिखाया सबक : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ‘होटल प्रेसिडेंट’ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने पति को पत्नी ने होटल में अधनंगे और रंगे हाथों पकड़कर सिखाया सबक(bhajpaai neta hotel me rangreliya manate pakda gaya). हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पकड़ा गया व्यक्ति विजय दगड़ी आचार्य बताया जा रहा है, जो खुद को ‘केसरिया शक्तिRead More

हत्या के बाद ऑनलाइन पैसे किए ट्रांसफर

वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपी ने मृतका विनीता सिंह के मोबाइल का इस्तेमाल कर अपने खाते में ऑनलाइन रुपए भी ट्रांसफर किए।

नाटक रचकर खुद ही दी पुलिस को सूचना

शक से बचने के लिए आरोपी अगली सुबह सामान्य तरीके से काम पर स्कूल पहुंच गया। उसने खुद को बेकसूर दिखाते हुए आसपास के लोगों और पुलिस को ‘अज्ञात बदमाशों’ द्वारा दंपत्ति की हत्या किए जाने की सूचना दी।

फॉरेंसिक जांच और सख्ती से टूटा आरोपी

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कई ऐसे वैज्ञानिक साक्ष्य मिले, जिनसे ड्राइवर राकेश पर संदेह गहरा गया। जब पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश यादव और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामान बरामद कर लिया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *